
डॉक्टरों ने जिंदा बच्चे को मृत बताकर कूड़े के ढेर में फेंका, बच्चे की चल रही थी साँसे
लाइफ लाइन हॉस्पिटल हापुड़ में एक अजीब मामला सामने आया है। एक गर्भवती महिला की तबीयत खराब होने पर परिवारी जन उसको जब लाइफ लाइन हॉस्पिटल में लेकर गए तब वहां के डॉक्टरों ने महिला के पेट में पल रहे 5 माह के बच्चे की ही डिलीवरी कर दी और बच्चे को मृत बताकर कूड़े के ढेर में फेंक दिया। कुछ समय के बाद परिवारी जन जब मृत बच्चे को उठाकर अपने घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि बच्चे की सांसे चल रही थी, तभी आनन-फानन में परिवारी जनों ने बच्चे को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया और लाइफ लाइन हॉस्पिटल में पहुंचकर हंगामा काटने लगे। हंगामे का शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए, जानकारी मिलने पर पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। सारा मामला लाइफ लाइन हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर हापुड़ का है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि परिजन और डॉक्टर में इलाज को लेकर भ्रम और विवाद की स्थिति पैदा हो गई थी, दोनों पक्षों में आपसी सहमति के आधार पर समझौता करा दिया गया है।




