
जिला योगासन प्रतियोगिता संपन्न
खेल मंत्रालय भारत सरकार से मान्यता प्राप्त नेशनल योगासन स्पोर्ट फेडरेशन और उत्तर प्रदेश योगासन स्पोर्ट एसोसिएशन के बैनर तले जिला हाथरस की पहली आधिकारिक योगासन प्रतियोगिता का आयोजन कन्या गुरुकुल महाविद्यालय,हाथरस में किया गया।जिले भर से योगासन
खिलाड़ियों ने उत्साह से प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बी एस एन एल के पूर्व महाप्रबंधक और यू पी वाई एस ए के प्रदेश अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह ने प्रतियोगिता का दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया।उन्होंने हाथरस जिले में पहली आधिकारिक योग प्रतियोगिता आयोजन के लिए यू पी वाई एस ए के जिला सचिव योगाचार्य सुमित के प्रयासों की सराहना करते हुए पूरी जिला टीम को बधाई दी।प्रतियोगिता कुल चार वर्गों में आयोजित की गई।सब जूनियर बालिका वर्ग में दीक्षा, जूनियर बालिका वर्ग में अनु भारद्वाज,सीनियर बालिका वर्ग में मीनेश चौधरी,जूनियर बालक वर्ग में रितेश विजेता रहे।कार्यक्रम में कन्या गुरुकुल की मुख्य अधिष्ठात्री पवित्रा विद्यालंकार ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।निर्णायक मंडल में नरेश कुमार, राजीव कुमार गुप्ता,ललित और नीरेश गौतम आदि रहे।संचालन जिला सचिव योगाचार्य सुमित कुमार सिंह और गौरी सिंह ने किया।प्रतियोगिता में अन्य जिलों के आगंतुकों ने भी सहभागिता की।योगाचार्य और अन्य सदस्यों द्वारा सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर जिलेभर के योग प्रेमी उपस्थित रहे।



