
उत्तरप्रदेशक्राइमहाथरस (महामाया नगर)
शराब के ठेके के पास मिला अधेड़ व्यक्ति का शव
कल रात हाथरस क्षेत्र के खाती खाना स्थित देसी शराब के ठेके के पास एक अधेड़ व्यक्ति की लाश पड़ी मिली|
सूचना मिलने पर हाथरस सदर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है |
जब शव की शिनाख्त की गई तो मृतक व्यक्ति की शिनाख्त रवि पुत्र छोटेलाल उम्र 63 वर्ष निवासी गांव कछपुरा थाना हाथरस गेट के रूप में हुई |
अधेड़ व्यक्ति की मौत किन कारणों से हुई है इसकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी |



