
सिविल जज सोनी राजपूत को क्षत्रिय समाज के लोगों ने किया सम्मानित
आज दिनांक 11/09/2022 को हाथरस जंक्शन स्थित शिव दुर्गा मैरिज होम में क्षत्रिय समाज के द्वारा कुमारी सोनी राजपूत के सिविल जज बनने के बाद प्रथम बार अपने गृह क्षेत्र आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया
न्यायाधीशों के रूप में भर्ती के लिए हाल ही में आयोजित परीक्षा को पास करने के बाद कुमारी सोनी राजपूत को सिविल जज के लिए चुना गया है
समस्त क्षत्रीय समाज ने उन्हें सम्मानित करने में गर्व महसूस किया
कार्यक्रम की अध्यक्षता सूर्यप्रताप सिंह सेंगर ने की व मंच पर सोनी राजपूत के दादाजी श्री गेंदा सिंह जी भी मौजूद रहे |
इसी कार्यक्रम के चलते क्षत्रिय समाज के द्वारा नीट परीक्षा में सफलता पाने वाली गौरी सिंह व मेघा सिंह को भी सम्मानित किया गया |
सम्मानित करने वाले लोगों में मुख्य रूप से ललिता सेंगर, तेज प्रकाश राणा, महेश कुमार, सूर्यकान्त सेंगर, अवधेश सेंगर, कुमोद कुमार, तरुण विजय सेंगर, चेतन सेंगर, रुपेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे |




