उत्तरप्रदेशदेशधार्मिकमेरठ

धूमधाम से मनाई गयी बुद्ध पूर्णिमा

बहसूमा।डीपीएम पब्लिक स्कूल बहसूमा में शुक्रवार को बुद्धपूर्णिमा मनाई गई। सचिव जगदीश त्यागी ने भगवान बुद्ध के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। सचिव महोदय ने बच्चों को बताया कि वैशाख पूर्णिमा के दिन ही भगवान बुध का जन्म लुंबिनी में हुआ था, जो बुद्धत्व की प्राप्ति के बाद गौतम बुध के नाम से प्रसिद्ध हुए। गौतम बुध का जन्म वैशाख पूर्णिमा के दिन होने के कारण इस दिन को बुद्धपूर्णिमा कहा जाता है। गौतम बुध का एक उपदेश सचिव महोदय ने सुनाया कि “मनुष्य को अपने शरीर को स्वस्थ रखने की जिम्मेदारी है। अगर शरीर स्वस्थ नहीं है तो आपकी सोच और मन भी स्वस्थ और स्पष्ट नहीं होंगे। हमेशा हमे सच्चाई के मार्ग पर ही चलना चाहिए।” विद्यालय प्रधानाचार्य जिया जैदी ने अपने वक्तव्य में कहा कि गौतम बुध का जन्म 563 ईसा पूर्व में सिद्धार्थ गौतम के रूप में हुआ था। वह एक वास्तविक ऐतिहासिक व्यक्ति थे। मनुष्य को अतीत के बारे में नहीं सोचना चाहिए और ना ही भविष्य की चिंता करनी चाहिए। हमें अपने वर्तमान समय पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए, यही खुशी का मार्ग है। इस अवसर पर विद्यालय कोऑर्डिनेटर अनुज त्यागी, मंजू तोमर, तनवीर अहमद, मुकुल त्यागी, अंकित तोमर, अमित गौतम, सतेंद्र, विशाल, सचिन, संजू, हरनीत कौर आदि सभी अध्यापक मौजूद रहे।

रिपोर्ट – अर्जुन देशवाल ( मेरठ )

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *