देशधार्मिकराजनीति

विश्व हिंदू महासंघ को बदनाम करने की हो रही साजिश–अस्मिता भंडारी कार्यवाहक अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष

काठमांडू। नेपाल की राजधानी काठमांडू में कुछ लोगों द्वारा एक साजिश के तहत विश्व हिंदू महासंघ को बदनाम करने तथा उसकी संपत्ति को कब्जा करने की की साजिश कर रहे हैं उक्त आरोप विश्व हिंदू महासंघ की कार्यवाहक अध्यक्ष अस्मिता भंडारी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहीं उन्होंने यह भी कहा कि नेपाल की राजधानी काठमांडू की कमल पोखरी स्थित महेश्वरी सदन में 10 दिसंबर 2021 को पूर्व विश्व हिंदू महासंघ अंतरराष्ट्रीय अधिवेशन बुलाया गया था जिसमें अध्यक्ष पद का चुनाव होना था जिसमें निर्वाचन समिति के 5 सदस्यों उच्च अदालत नेपाल के पूर्व मुख्य न्यायाधीश शंभू बहादुर खड़का निर्वाचन कमेटी के संयोजक तथा ज्ञेहनाथ भंडारी पूर्व जिला अधिकारी , भारत इकाई से विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री श्री विष्णु कांत चौबे जी ब्रज संभाग के संभाग प्रभारी श्री शरद प्रजापति जी अधिवक्ता जगन्नाथ मिश्र शीला पंत की देखरेख में चुनाव संपन्न होना थापरंतु चुनाव के समय आए कुछ दिक्कतों के कारण निर्वाचन नहीं हो पाया इसलिए संविधान सभा ने सर्वसम्मति से अस्मिता भंडारी को कार्यवाहक अध्यक्ष चुना था जिसमें तय हुआ था कि जब तक विश्व हिंदू महासंघ का संविधान सभा द्वारा चुनाव नहीं करा दिया जाता है तब तक के लिए अस्मिता भंडारी विश्व हिंदू महासंघ की कार्यवाहक अध्यक्ष के तौर पर कार्य करती रहेंगी उनके कार्यवाहक अध्यक्ष चुने जाने के बाद विरोधी खेमे का एक व्यक्ति जो विश्व हिंदू महासंघ का तत्कालीन उपाध्यक्ष प्रमोद चौघड़िया ने काठमांडू हाईकोर्ट में मुकदमा दाखिल कर दिया जिसको माननीय न्यायालय द्वारा खारिज कर दिया गया तब से विश्व हिंदू महासंघ की कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में अस्मिता भंडारी कार्य कर रही हैं। संज्ञान में आया है कि कुछ लोगों द्वारा एक साजिश के तहत 21 गति दिन बुधवार को विश्व हिंदू महासंघ के बैनर तले एक बैठक बुलाई गई है जिसमें चक्र बंधु आर्याल नामक व्यक्ति द्वारा अपने आपको कार्यवाहक अध्यक्ष बताया गया है उक्त व्यक्ति का विश्व हिंदू महासंघ से कोई लेना देना नहीं है और ना ही विश्व हिंदू महासंघ के द्वारा कोई बैठक बुलाई गई है चक्र बंधु आर्याल द्वारा हिंदू विरोधी शक्तियों से मिलकर विश्व हिंदू महासंघ को बदनाम करने की साजिश रची गई है इस संबंध में पूछे जाने पर विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश इकाई के ब्रज संभाग प्रभारी श्री शरद प्रजापति ने कहां की अस्मिता भंडारी विश्व हिंदू महासंघ कार्यवाहक अध्यक्ष हैं जब उन्हें कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया था उस समय भारत की तरफ से विश्व हिंदू महासंघ के प्रतिनिधि के रूप में भारत इकाई के अध्यक्ष कालिका पीठ दिल्ली के महंत पूज्य सुरेंद्र राज जी महाराज के प्रतिनिधि के रूप में अलखनाथ जी तथा विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति मौजूद रहे हैं।

 

रिपोर्ट – शरद कुमार प्रजापति

प्रभारी-ब्रज सम्भाग ब्रज क्षेत्र

विश्व हिन्दू महासंघ उत्तर प्रदेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *