
उत्तरप्रदेशखेल जगतटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकमनोरंजनहाथरस (महामाया नगर)
सीताराम सिंह इंटर कॉलेज गड़ोला में आयोजित हुई ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता
शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम भरतपुर में आयोजित ब्लॉक स्तरीय युवा खेलकूद प्रतियोगिता 2022 में श्री सीताराम सिंह इंटर कॉलेज गड़ोला हाथरस की बालिका वर्ग की कबड्डी टीम ने हसायन ब्लॉक पर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
1500 मी. व 400 मी. की दौड़ प्रतियोगिता (बालिका वर्ग) में छात्रा ममता कुमारी ने प्रथम स्थान व वर्षा कुमारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
100 मी. दौड़ प्रतियोगिता (बालिका वर्ग) में कु. संगीता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रधानाचार्य श्री मुकेश कुमार व क्रीड़ा प्रभारी श्री मुकेश रावत तथा समस्त स्टाफ ने समस्त प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर व मेडल पहनाकर सम्मानित किया।




