उत्तरप्रदेशगैजेट्सटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकराजनीति

हाथरस जंक्शन क्षेत्र के कस्बा मेंण्डू में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया विशाल प्रदर्शनी का आयोजन

कल दिनांक 19/09/22 दिन सोमवार को देश के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत मंडल हाथरस जंक्शन के शक्ति केंद्र नगर पंचायत मेंडू में भारतीय जनता पार्टी द्वारा विशाल प्रदर्शनी का आयोजन आर्य समाज मंदिर मेंडू पर किया गया जिसका उद्धघाटन भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गौरव आर्य जी ,सदर विधायिका श्रीमती अंजुला माहौर जी द्वारा सयुंक्त रूप से किया गया।

प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा किये गए देश के लिए विभिन्न कार्यो को दर्शाया गया देश के लिए समर्पित योजनाओ को प्रदर्शित किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजपाल सिंह ने की एवं कार्यक्रम में जिला महामंत्री हरिशंकर राणा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाअध्यक्ष मोहित वघेल जी,जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा मुंशीराम चटावले, मंडल पदाधिकारी, सभी मोर्चों के मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी, वूथ अध्यक्ष, वरिष्ठ सम्मानित कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *