
उत्तरप्रदेशक्राइमराजनीतिहाथरस (महामाया नगर)
पूर्व मंत्री के घर कुर्की नोटिस चस्पा
न्यायालय के आदेश के बाद कोतवाली चन्दपा पुलिस ने पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के घर कुर्की नोटिस चस्पा कर दिया है
पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के लेबर कॉलोनी स्थित आवास पर चंदपा पुलिस ने कुर्की नोटिस चस्पा कर दिया है, न्यायालय ने पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय को 5 सितंबर को कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया है
जानकारी के अनुसार साल 2018 में बिसाना निवासी वीरेंद्र ने मंत्री रामवीर उपाध्याय के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, इसी के चलते न्यायालय ने पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय को 5 सितंबर को अदालत में पेश होने का आदेश दिया है, हाजिर ना होने की स्थिति में संपत्ति को कोर्ट के आदेश अनुसार कुर्क कर लिया जाएगा



