
Uncategorizedदेशहाथरस (महामाया नगर)
हाथरस को एक और क्षति, बीएसएफ जवान योगेन्द्र की सड़क हादसे में मौत
हाथरस के सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव छौडा निवासी योगेन्द्र भारद्वाज पुत्र लेखराज भारद्वाज उम्र करीब 42 वर्ष राजस्थान के जैसलमेर में बीएसएफ के हेडकोंस्टेबल पद पर तैनात थे |
योगेन्द्र भारद्वाज किसी काम से जम्मू कश्मीर गये हुये थे, वहाँ से लौटते वक्त कुरुक्षेत्र के पास हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे योगेंद्र की मौके पर ही मौत हो गयी |
योगेन्द्र के मौत की खबर सुनते ही गाँव में मातम छा गया |
सोमवार की सुबह पैतृक गाँव छौडा में जवान को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गयी |



