उत्तरप्रदेशक्राइमदेशहाथरस (महामाया नगर)

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं से हुई मारपीट

थाना कोतवाली मुरसान क्षेत्र के कोटा रोड स्थित जेपी डिग्री कॉलेज के प्रशासन ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट कर दी,  मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है |

जानकारी के अनुसार कोटा रोड स्थित जेपी डिग्री कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता और कॉलेज प्रशासन में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि कॉलेज प्रशासन मारपीट पर उतर आया |

घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें कॉलेज प्रशासन एबीवीपी कार्यकर्ताओं के पीछे लाठी-डंडे लेकर भागते दिखाई दे रहे हैं |

घटना के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर कार्यवाही की मांग की है |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *