उत्तरप्रदेशदेशधार्मिकहाथरस (महामाया नगर)

“अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ” ने चलाया सदस्यता अभियान

विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन *अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद* की सत्र *2022-23* की *सदस्यता अभियान* के चलते आज ज़िला हाथरस के कई महाविद्यालयों मे सदस्यता हुई। जिसमें जिले के कार्यकर्त्ता रहे। विद्यार्थीओं को संगठन मे जुड़ने के लाभ बताए और एक नारा *संगठन ही सर्व शक्तिमान है।* देकर विद्यार्थीओ को सदस्य बनाया |

स्थापना काल से ही संगठन ने छात्र हित और राष्ट्र हित से जुड़े प्रश्नों को प्रमुखता से उठाया है और देशव्यापी आंदोलनों का नेतृत्व किया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने छात्र-हित से लेकर भारत के व्यापक हित से सम्बद्ध समस्याओं की ओर बार-बार ध्यान दिलाया है। बांग्लादेशी अवैध घुसपैठ और कश्मीर से धारा 370 को हटाने के लिए विद्यार्थी परिषद् समय-समय पर आन्दोलन चलाता रहा है। बांग्लादेश को तीन बीघा भूमि देने के विरुद्ध परिषद् ने ऐतिहासिक सत्याग्रह किया था। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् शिक्षा के व्यवसायीकरण के खिलाफ बार-बार आवाज उठाती रही है। इसके अतिरिक्त अलगाववाद, अल्पसंख्यक तुष्टीकरण, आतंकवाद और भ्रष्टाचार जैसी राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के खिलाफ हम लगातार संघर्षरत रहे हैं। बिहार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नाम सबसे ज्यादा रक्तदान करने का रिकॉर्ड है । इसके अलावा वैसे निर्धन मेधावी छात्र, जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिय़े निजी कोचिंग संस्थानों में नहीं जा सकते, उनके लिये स्वामी विवेकानंद निःशुल्क शिक्षा शिविर का आयोजन किया जाता है।

इसी क्रम के चलते हाथरस के कई विद्यालयों में सदस्यता अभियान हुआ |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *