
उत्तरप्रदेशक्राइमहाथरस (महामाया नगर)
शिक्षिका के साथ हुई लूट के बाद घटना की जांच में जुटी पुलिस
दिनांक 21 सितंबर को थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव गंगचौली स्थित विद्यालय में सहायक अध्यापिका के पद पर तैनात प्रीती पत्नी सुमित कुमार अपनी स्कूटी से स्कूल की छुट्टी के बाद अपने घर हाथरस जा रही थी तभी गंगचौली – मेंण्डू रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने उनकी स्कूटी को रुकवा कर तमंचे के बल पर उनसे नगदी मोबाइल और गहने आदि लूट लिए और फरार हो गए |
लूट की घटना के बाद लाढपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई पुलिस ने शिक्षिका से घटना की जानकारी लेते हुए तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और एसओजी टीम को साथ लेकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है |
जानकारी के अनुसार शिक्षिका प्रीती पत्नी सुमित कुमार हाथरस स्थित चौबे वाले महादेव कॉलोनी की निवासी है |



