
सीएम के आने से पहले दी बम होने की फर्जी सूचना, आरोपी गिरफ्तार
सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को प्रयागराज पहुंचे उनके प्रयागराज पहुंचने से थोड़ी देर पहले एक व्यक्ति ने कंट्रोल रूम में फोन करके इंदिरा भवन में बम होने की फर्जी सूचना दी | बम की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और बम की खोजबीन शुरू कर दी | काफी देर तक खोज करने के बाद पता चला कि इंदिरा भवन में कोई भी बम नहीं है, किसी व्यक्ति ने बम होने की फर्जी सूचना दी है |
इसके बाद प्रशासन ने कॉल किए गए नंबर को ट्रेस किया और उक्त मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस आरोपी तक पहुंच गई | पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है |
आरोपी का नाम प्रसून शर्मा बताया जा रहा है, आरोपी एक बीएएमएस डॉक्टर है |
आरोपी के पिता भीकचंद्र शर्मा ने बताया कि उनके बेटे प्रसून का 2017 में हुए सड़क हादसे के बाद मानसिक संतुलन ठीक नहीं है |
फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके पूछताछ शुरू कर दी है |



