
उत्तरप्रदेशक्राइमव्यापारहाथरस (महामाया नगर)
निजी अस्पताल में एक युवक की इलाज के दौरान हुई मौत, ग्रामीणों में आक्रोश
हाथरस। थाना सासनी क्षेत्र के गांव लुटसान स्थित सरोज देवी हॉस्पिटल में एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, युवक की मौत के बाद जब इस बात की जानकारी गांव के लोगों को हुई तो ग्रामीण लोग एकजुट होकर अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल के बाहर गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा काटा। मूसा ग्रामीणों को देखकर हॉस्पिटल संचालक व कर्मचारी मौका देखकर वहां से भाग निकले। सूचना मिलने पर सासनी पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंच गई। मृतक युवक के परिवारी जनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक युवक की उम्र लगभग 50 वर्ष बताई जा रही है।
रिपोर्ट – रामकिशन शर्मा ( हाथरस )



