
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के कैलोरा चौराहा पर पड़ा मिला नोटों के बुरादे का जखीरा
जनपद हाथरस के थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के कैलोरा चौराहा पर भारतीय मुद्रा के नोटों के बुरादे का जखीरा पड़ा मिला है इसे देखकर जनता के होश उड़ गए |
बताया जाता है कि आज सुबह जब कैलौरा चौराहे पर लोगों का जब आवागमन शुरू हुआ तो लोगों ने देखा कि चौराहे पर छोटे-छोटे टुकड़ों में मशीन द्वारा कटे हुए भारतीय मुद्रा के नोट पड़े हुए हैं | किस बात की जानकारी जब आसपास क्षेत्र के लोगों को हुई तो चौराहे पर नोटों को देखने के लिए लोगों का जमावड़ा लग गया |
लोगों के द्वारा बताया गया कि रात के समय में किसी ट्रक या लोडर वाहन में से इन नोटों के टुकड़ों को फेंका गया है | हालांकि अभी तक यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि यह नोट के टुकड़े आए कहां से और किसके द्वारा फेंके गए |
अनुमान लगाया जा रहा है कि कटे हुए नोट के टुकड़ों में ₹10 के नोट ₹20 का नोट और ₹50 के नोट की मुद्रा शामिल है |




