क्राइमदेश

मुरैना हत्याकांड के आरोपियों पर पुलिस ने घोषित किया 30 हजार का इनाम

इनाम की राशि 10 हजार से बढ़ाकर की गयी 30 हजार

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के लेपा गाँव में शुक्रवार को छह लोगों की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में फरार आरोपियों पर पुलिस ने इनाम की राशि 10000 से बढ़ाकर 30000 कर दी है।

जानकारी के अनुसार मुरैना जिले के लेपा गाँव में शुक्रवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो परिवारों के बीच झगड़ा हुआ था। देखते ही देखते झगड़ा इतना बढ़ गया कि गोलियां चलने लगी।

बताया जाता हैं कि गाँव के 2 परिवारों के बीच पिछले करीब 10 साल से रंजिश चली आ रहीं है, शुक्रवार को हुये झगडे में एक परिवार ने दूसरे परिवार पर गोलियां दागना शुरू कर दिया जिससे 6 लोगों कि मौत हो गयी। मरने वालों में 3 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। फरार हुए आरोपियों पर पुलिस ने 30000 का इनाम घोषित कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *