उत्तरप्रदेशदेशधार्मिकमेरठ

अंबेडकर जयंती को लेकर बहसूमा पुलिस रही अलर्ट

थाना प्रभारी के नेतृत्व में करते रहे निरंतर पैदल गस्त

बहसूमा। शुक्रवार को संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जयंती को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। कस्बे व क्षेत्र में शोभायात्रा निकाली गई। सुरक्षा इंतजाम के मद्देनजर पुलिस ने चौकसी बढ़ा रखी थी। थाना प्रभारी अवनीश कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिसकर्मी पैदल गस्त करते रहे। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने समस्त थाना प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र में सक्रियता बरतने का निर्देश दिए थे।बता दें कि 14 अप्रैल को भीमराव अम्बेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई।इसको लेकर बहसूमा कस्बे में कार्यक्रम आयोजित हुए।और शोभायात्रा निकाली गई।इन कार्यक्रमों को लेकर बहसूमा पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। कार्यक्रम स्थलों और शोभायात्रा के साथ पुलिसकर्मी तैनात रहे ।इसके अलावा पुलिस की संप्रदायिक क्षेत्र में पुलिस की विशेष नजर रही।थाना प्रभारी अवनीश कुमार शर्मा ने बताया कि बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जयंती पर होने वाले कार्यक्रमों को लेकर चौकसी बढ़ा दी गई थी। शोभायात्राओं और कार्यक्रमों को शकुशल संपन्न कराया गया। शरारती तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रही।

रिपोर्ट – अर्जुन देशवाल ( मेरठ )

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *