उत्तरप्रदेशटेक्नोलॉजीदेशहाथरस (महामाया नगर)

मॉडल प्राइमरी स्कूल हसायन नं 1 में गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री जयंती के उपलक्ष्य में कराये गये कार्यक्रम

कस्बा हसायन स्थित मॉडल प्राइमरी स्कूल हसायन नं 1 में गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री जयंती के उपलक्ष्य में कई कार्यक्रम कराये गए।

सर्वप्रथम समस्त स्टाफ व छात्र- छात्राओं ने महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्पार्पित किये। बच्चों द्वारा गांधी जी के तीन बंदरो का अभिनय किया गया। शिक्षकों ने दोनों महापुरषों के जीवनकाल पर संछिप्त बातें बच्चों के साथ साझा करते हुए देश के प्रति उनके योगदान की गाथा बच्चों को बताई । नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत “जीवन को हाँ, नशे को ना” की थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई तथा स्टाफ व बच्चों ने नशा न करने की शपथ ग्रहण की। बच्चों को खेल खिलाये गए तथा बिस्कुट टॉफियां आदि वितरित की। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक दीपक शर्मा, देवेंद्र सिंह, दुर्गा, शांति देवी, कुसुमलता, इंद्रपाल सिंह, रामलती, गौरी, दीपांशु, प्रियांशु, अतिन, अजय, कुलदीप, दिलीप, साधना, रीशु, गुरुवेंद्र, शिवानी, निशा, शालनी, दीक्षा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *