
उत्तरप्रदेशक्राइम
स्कार्पियो की टक्कर से वन विभाग के दरोगा की मौत
वन विभाग में दरोगा के पद पर कार्यरत मनोज श्रीवास्तव कल सुबह अपनी बेटी नेहा को स्कूल छोड़ने के लिए लखनऊ के दुबग्गा बाईपास पर खड़े बस का इंतजार कर रहे थे तभी सामने से आ रही स्कार्पियो गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे वन दरोगा मनोज श्रीवास्तव की मौके पर ही मौत हो गई और उनकी बेटी नेहा गंभीर रूप से घायल हो गई |
राहगीरों ने गाड़ी चालक को पकड़ने की कोशिश की लेकिन गाड़ी चालक राहगीरों को धोखा देकर भाग निकला |
सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई पुलिस ने गाड़ी नंबर के आधार पर मुकद्दमा दर्ज कर लिया है |



