उत्तरप्रदेशक्राइम

शक की वजह से अपनी प्रेमिका का कुल्हाड़ी से किया क़त्ल

गाजियाबाद के नंद ग्राम थाना क्षेत्र में 17 सितंबर को मुरादाबाद के रहने वाले नदीम नामक शख्स ने अपनी प्रेमिका की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी |

जानकारी के अनुसार नदीम मेरठ में जूस की दुकान लगाता है गाजियाबाद के नंद ग्राम में रहने वाली एक युवती से उसका प्रेम संबंध चल रहा था |

नदीम को शक था कि उसकी प्रेमिका का किसी और व्यक्ति के साथ भी प्रेम प्रसंग चल रहा है, 17 सितंबर को नदीम गाजियाबाद अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए आया, नदीम साथ में अपने बैग में एक कुल्हाड़ी भी छुपा कर ले कर आया |

उसी रात को नदीम ने मौका पाकर अपनी प्रेमिका की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी और वहां से फरार हो गया |

घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया | आरोपी नदीम को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *