उत्तरप्रदेशक्राइमहाथरस (महामाया नगर)

अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक की चार महीने बाद मौत

कोतवाली हाथरस सदर क्षेत्र के सीकनपान गली निवासी सुमित पत्र शिवकुमार करीब 4 महीने पहले आगरा रोड स्थित गैलेक्सी होटल के पास किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया था |

सुमित को बांगला चिकित्सालय से चिकित्सकों ने गंभीर हालत में अलीगढ़ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया था, जहां उसका इलाज चल रहा था|

परिवारी जनों ने कोतवाली सदर में मुकदमा भी दर्ज कराया था |

जानकारी के अनुसार युवक के रीढ की हड्डी में चोट आई थी जिसका कुछ समय से घर पर ही इलाज चल रहा था | बृहस्पतिवार की सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण युवक की मौत हो गई |

घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *