Uncategorized

नाम की महिमा भाग -4

#नाम_की_महिमा प्रस्तुति #कौशल्य_फाउंडेशन_सोसाइटी

 

*****भाग- 4****

*********प्राक्कथन**********

 

श्री भरत सिंह जी को प्रेम,एकता एवं शांति के अग्रदूत के रूप में समाज के अनेकों लोग जानते और मानते हैं वे सार्वभौमिक प्रचारक,प्रसारक,उपदेशक,एवं उद्धारक थे उनके द्वारा समय समय पर अध्यात्म से जुड़े कार्यक्रम एवं अध्यात्म पर सामान्य चर्चाओं के माध्यम से संत महापुरुषों की वाणियों एवं अपने निजी अनुभव के आधार पर प्रकाश डालने का कार्य निरंतर किया जिससे समाज के अनेकों जिज्ञासु प्रेरित होकर अपनी जीवन शैली में परिवर्तन कर प्रेम व परमार्थ के पथ पर निरंतर अग्रसर हो रहे हैं | “नाम की महिमा” पुस्तक में जनमानस की जिज्ञासाओं का समाधान और तृप्ति दोनों उपलब्ध हैं |

चेतना सो मान संत के बैना ,यहाँ थोड़े दिन ही रहना|

भजो राम नाम तजि ज्ञान,यहाँ काऊ विधि पेश परे ना ||

कहन सुनन आता नही , है विचित्र सा खेल|

मान अहमता त्याग कर, कर सतगुरु से मेल ||

इस चेतना के माध्यम से जनसाधारण को बहुत सरल भाषा में समझाया गया है जिससे परमार्थ पथगामी को मार्गदर्शन प्राप्त होगा चूँकि आत्मा तो शुद्ध साफ़ निरोल है वह हमेशा उसी पथ पर ले जाने का प्रयास करती है जो वास्तव में उसका मार्ग है लेकिन मानव कम क्रोध लोभ मोह अहंकार के बशिवूट होकर अपने वास्तविक पथ से भ्रमित हो जाता है और उस प्रभु सत्ता को भूल जाता है तथा कुमार्ग की राह पकड़ लेता है इससे बचने के लिए दोहा चौपाई सोरठा गीत इत्यादि के माध्यम से इस पुस्तक में बहुत ही सहजता से समझाया है |

वर्षों गुजर गये है हमको वतन से निकले |

वापस हुआ न आना ऐसे सकुन से निकले ||

माता पिता वो यारो सब दोस्त वहां खड़े है |

मेला सा लग रहा था जब हम वतन से निकले ||

यह परम सत्य है कि हम करने कुछ और आये थे और करने कुछ और लग गये अर्थात मानव लौकिक टकसाल से भरे खजाने को पाने के लिए जीवन पर्यन्त मृग मरीचिका में फसा चक्कर लगाता रहता है परन्तु वास्तविकता और सच्चाई के छोर को छू नही पाता है |

“नाम की महिमा” में अध्यात्म की विद्या प्रेम शीलता उदारता एवं सामाजिक स्थितियों/परस्थितियों की पारदर्शी विवेचना एवं समीक्षा कर श्री भरत सिंह जी ने उसे नवीन आयाम प्रदान किया है जिससे समाज में नवीन चेतना जाग्रत हो रही है और जिज्ञासुओं के हृदय में प्रेम की जाग्रति हो रही है |

“हमे सबसे प्रेम है”

 

**************अजयदीप सिंह(आई०ए०एस०*******************

पूर्व मंडलाआयुक्त अलीगढ मंडल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *