
उत्तरप्रदेशदेशधार्मिकमनोरंजनहाथरस (महामाया नगर)
राजेश कुमार गुड्डू जी ने मेला दंगल के लिए किया राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल जी को आमंत्रित
कल लखनऊ में सांसद प्रतिनिधि व दंगल संयोजक राजेश कुमार गुड्डू जी ने राष्ट्रीय महामंत्री माननीय सुनील बंसल जी से शिष्टाचार भेंट की और मेला श्री दाऊजी मैं होने वाले ऐतिहासिक दंगल के लिए आमंत्रित भी किया साथ में श्री बृजेश सिंह चौहान जिला उपाध्यक्ष भी रहे |
अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल का संयोजक ठाकुर राजेश कुमार गुड्डू जी को बनाया गया है, इसी के चलते कल उन्होंने लखनऊ पहुंचकर राष्ट्रीय महामंत्री माननीय सुनील बंसल जी को मेले में होने वाले ऐतिहासिक कुश्ती दंगल के लिए आमंत्रित किया, साथ में हाथरस के जिला उपाध्यक्ष बृजेश सिंह चौहान व अन्य कार्यकर्ता रहे |



