उत्तरप्रदेशमेरठव्यापार

किसानों की गन्ने वह गेहूं की फसल जलकर राख 

बहसूमा। क्षेत्र के गांव करीमपुर में बिजली की लाइन का तार टूटने के कारण उसमें उठी चिंगारी से किसानों के गन्ने वह गेहूं के खेत में आग लग गई। जिससे गन्ना व गेहूं की फसल जलकर स्वाह हो गई। किसानों ने मिट्टी पानी डालकर आग पर किसी तरह काबू पा लिया। पीड़ित ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। बताते चलें कि क्षेत्र के गांव करीमपुर निवासी राजेंद्र पुत्र बिसंबर , ब्रजपाल पुत्र हुकम सिंह, परविंदर पुत्र हुकमसिंह, अतरू पुत्र मंगत, सुरेश पुत्र रामू के खेत में बिजली की लाइन जा रही है। बुधवार को अचानक तारो में फाल्ट हो जाने के कारण तार टूट गया और गन्ने के खेत में जा गिरा। जिससे उसमें आग उठ गई। आग इतनी जबरदस्त थी कि किसान की गन्ने वह गेहूं की फसल जलकर स्वाहा हो गई। किसानों ने उसमें मिट्टी पानी डालकर आग पर काबू पा लिया। लेकिन जब तक उसकी फसल जलकर स्वाह हो चुकी थी। पीड़ित किसानों ने शासन से मुआवजा दिलवाने की मांग की है और लाइन को सही करने की बात कही है। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि लाइन जर्जर हालत में हैं। कई बार बिजली विभाग से शिकायत कर चुके हैं लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

रिपोर्ट – अर्जुन देशवाल ( मेरठ )

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *