Uncategorizedटेक्नोलॉजीदेशहाथरस (महामाया नगर)

उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक शिक्षिकाओं का सम्मान समारोह हुआ आयोजित

आज ब्रज प्रसिद्ध दाऊजी महाराज मेला परिसर में जनपद के माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में कार्यरत उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक शिक्षिकाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें श्री शैलेंद्र यादव सहायक अध्यापक संविलियन विद्यालय इटर्नी हसायन जो पैरों से दिव्यांग है अपने विद्यालय में शिक्षा के क्षेत्र में नित नए नए नवाचार एवं क्रियाकलाप करते रहते हैं । इनके द्वारा अपने विद्यालय में सामाजिक सहभागिता एवं शिक्षकों के आपसी सहयोग से स्मार्ट क्लास का संचालन भी किया जा रहा है, इनको आज दाऊजी मेला परिसर में जिला प्रशासन द्वारा सर्वश्रेष्ठ शिक्षक का सम्मान दिया गया। इस अवसर पर शैलेंद्र यादव ने बताया कि है यह सम्मान उन्हें अपने विद्यालय के सभी शिक्षकों के सहयोग से मिला है, यह सम्मान ब्लाक के सभी शिक्षकों का सम्मान है। मारे खंड शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में हमारा ब्लॉक उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। हमारे ब्लॉक में नवीन शिक्षकों की ऊर्जावान टीम काफी अच्छा कार्य कर रही है। शिक्षा के क्षेत्र में हमारे ब्लाक के सभी शिक्षक काफी परिश्रम कर रहे हैं और जनपद स्तर पर अपने ब्लॉक को गौरवान्वित कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *