
उत्तरप्रदेशदेशराजनीति
यूपी के 75 बस स्टैंडो को दिया जायेगा स्वतंत्रता सेनानियों का नाम – मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के आदेश पर उत्तर प्रदेश के 75 बस स्टैंडो के नाम बदलकर स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर रखा जायेगा वहीं 75 बसों को भी एक नयी पहचान मिलेगी | ‘ आजादी का अमृत महोत्सव ‘ के चलते उत्तर प्रदेश के 75 बस स्टैंडो को व 75 बसों को एक नयी पहचान दिलाने की तैयारी की जा रही है | शुक्रवार की शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने इसे लेकर आवश्यक निर्देश दिए हैं | मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अब यूपी रोडवेज की ओर से इसकी तैयारी जोरों से शुरू कर दी गयी है।



