उत्तरप्रदेशदेशमनोरंजन

योगाचार्य सुमित योग गुरु अवार्ड 2023 से सम्मानित

इस वर्ष योग दिवस के अवसर पर बरेली की सामाजिक संस्था द्वारा हाथरस के योगाचार्य सुमित कुमार सिंह को योग गुरु 2023 पुरस्कार से सम्मानित किया है।गौरतलब है कि इस वर्ष के योग दिवस पर जिले के मुख्य कार्यक्रम डीआरबी कालेज तथा अन्य कई स्थानों पर योग प्रोटोकॉल अभ्यास कराने के कारण के कारण वे सम्मान ग्रहण करने बरेली कार्यक्रम में नहीं जा सके थे।योगाचार्य सुमित पिछले कई वर्षों से जिला स्तर,राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर पर योग और स्वास्थ्य के उत्थान और जागरूकता के लिए कार्य कर रहें हैं।खासकर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं और बेटियों को उन्होंने योग से जोड़ा है।वर्तमान में वह आयुष विभाग में योग प्रशिक्षक के पद पर कार्यरत हैं।हाथरस जिले में प्रशिक्षित और आधिकारिक योगासन खेल की शुरुआत करने का श्रेय उन्हें दिया जाता है।उन्होंने जिले की पहली योगासन खेल प्रतियोगिता आयोजित कराकर हाथरस के खिलाड़ियों को आधिकारिक मंच प्रदान किया।संस्था के अध्यक्ष प्रमोद कुमार गुप्ता ने बताया कि उनकी संस्था समय समय पर शिक्षा,स्वास्थ्य,खेल और सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित करती रही है।उन्होंने कहा कि योगाचार्य सुमित योग के लिए समर्पित हैं और युवाओं को योग जोड़ने का कार्य कर रहे हैं।ग्रामीण क्षेत्र में वह लोगों को योग और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं।वे योग की कई फेडरेशन और संस्थाओं में निशुल्क योग सेवा दे रहे हैं।इसके साथ ही वे योगासन खेल के राष्ट्रीय स्तर के निर्णायक भी हैं।वे अब तक जिले में कई योगासन खेल प्रतियोगिताएं करा चुके हैं।योग के साथ साथ वह एक खेल प्रशिक्षक भी रहे हैं।केंद्रीय विद्यालय तथा कई अन्य संथाओं में सेवाएं दे चुके हैं।समय समय पर वे योग जागरूकता के लिए स्कूल,कालेज,पंचायतों तथा पार्कों में योग शिविर तथा कार्यशालाओं का आयोजन करते रहे हैं।उनके कार्यों के लिए उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।पिछले वर्ष उनके द्वारा प्रशिक्षित योगासन खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर तक प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है।उन्हें पुरस्कार मिलने पर योग प्रेमियों और प्रशिक्षणार्थियों ने हर्ष व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *