उत्तरप्रदेशखेल जगतहाथरस (महामाया नगर)

योगाचार्य सुमित योग लवर्स संगठन के राज्य संयोजक नियुक्त

योग लवर्स संगठन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी योग गुरु सुनील सिंह द्वारा जिला हाथरस के योगाचार्य सुमित कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश राज्य का मुख्य संयोजक नियुक्त किया है।योग लवर्स पिछले सात वर्षों से देश विदेश में योग के उत्थान और जागरूकता के लिए कार्य कर रहा है।गौरतलब है योग गुरु सुनील सिंह भारत के पांच शीर्ष योग गुरुओं में से एक हैं।वे अब तक सैकड़ों फिल्मी कलाकारों,सेलिब्रिटीज तथा अंतर्राष्ट्रीय हस्तियों को योग सिखा चुके हैं।अंतर्राष्ट्रीय योग गुरुओं में उनका नाम सम्मान के साथ लिया जाता है।योग गुरु ने बताया कि योगाचार्य सुमित एक योग के लिए समर्पित और जमीन से जुड़े आचार्य हैं।उनके अनुभव का लाभ योग लवर्स टीम के माध्यम से लोगों को प्राप्त होगा।गौरतलब है कि योगाचार्य सुमित आयुष विभाग में योग प्रशिक्षक के पद पर कार्यरत हैं।वे योग की कई फेडरेशन और संस्थाओं में निशुल्क योग सेवा दे रहे हैं।इसके साथ ही वे योगासन खेल के राष्ट्रीय स्तर के निर्णायक भी हैं।वे अब तक जिले में कई योगासन खेल प्रतियोगिताएं करा चुके हैं।योग के साथ साथ वह एक खेल प्रशिक्षक रहे हैं।केंद्रीय विद्यालय तथा कई अन्य संथाओं में सेवाएं दे चुके हैं।समय समय पर वे योग जागरूकता के लिए स्कूल,कालेज,पंचायतों तथा पार्कों में योग शिविर तथा कार्यशालाओं का आयोजन करते रहे हैं।पिछले वर्ष उनके द्वारा प्रशिक्षित योगासन खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर तक प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है।उनके मुख्य संयोजक नियुक्त होने पर योग प्रेमियों और उनसे प्रशिक्षणार्थियों ने हर्ष व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *