
उत्तरप्रदेशखेल जगतदेशमनोरंजनहाथरस (महामाया नगर)
हसायन के मेला जलविहार में हुआ कुश्ती दंगल का आयोजन
हसायन कस्बा के श्री हनुमान बगीचे प्रांगण में मेला जलविहार के दूसरे दिन कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया जिसमें पहलवानों ने जमकर अपनी मल्ल विद्या का प्रदर्शन दिखाया |
हसायन थाने के एसआई राम नरेश यादव व हिंदू जागरण मंच के नगर अध्यक्ष अंकुर शर्मा ने पहलवानों का हाथ मिलवा कर कुश्ती शुरू करवाई |
कुश्ती में अशोक सेमरा पहलवान ने श्याम मथुरा पहलवान को हराकर जीत दर्ज की कुश्ती दंगल कमेटी की टीम ने अशोक सेमरा पहलवान को पुरस्कार देकर सम्मानित किया |
इस मौके पर थाना इंचार्ज शिव कुमार शर्मा ,मेला अध्यक्ष चंद्र प्रकाश माहोर ,रोहितास माहोर ,श्यामू कश्यप ,कुलदीप दिवाकर ,ओमशरण यादव ,सुरेश सविता ,विष्णु वाष्णेय ,संजय वर्मा ,आदि लोग मौजूद रहे |



