Uncategorizedदेशधार्मिक

क्या है The Kerla Story फ़िल्म, आइये जानते हैं

लगातार चलते आ रहे विवादों के बीच The Kerla Story फ़िल्म सिनेमा घरों में पहुँच चुकी हैं, इस फ़िल्म में केरल की तीन युवा लड़कियों की कहानी दिखाई गयी है। The Kerla Story फ़िल्म के आधार से दिखाया गया हैं कि कैसे हिंदू लड़कियों का ब्रेनवाश करके उनको इस्लाम क़ुबूल कराया गया था।

इस फ़िल्म को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई है।

मेकर्स का दावा है कि केरल से अब तक करीब 30000 से ज्यादा लड़कियां गायब हो चुकी है। अपने दावे को मेकर्स ने सच बताया हैं। केरल की जिन तीन लड़कियों की कहानी फिल्म में बताई गई है, उनकी पहचान का खुलासा न करते हुए उनके वीडियो और इस फिल्म के लिए डाटा इकट्ठा करने की टीम की कोशिश फिल्म के आखिर में ऑडियंस के सामने पेश की गई है।

बहुत लोगों ने इस फ़िल्म का काफी विरोध किया लेकिन विरोध करने के बाबजूद भी फ़िल्म सिनेमाघरों में पहुँच चुकी है। मेकर्स का कहना है कि इस फ़िल्म को लोगों को एक बार जरूर देखना चाहिए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *