उत्तरप्रदेशक्राइमहाथरस (महामाया नगर)

बुजुर्ग महिला की हत्या करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

23 सितंबर 2022 को थाना कोतवाली हाथरस गेट के मोहल्ला कैलाश नगर निवासी एक वृद्ध महिला त्रिवेणी देवी की हत्या करके घर में रखे आभूषण नगदी आदि सामान की लूट हुई थी |

मृतक महिला के परिवारी जन ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि महिला घर में अकेली रहती थी उसी का फायदा उठाकर किसी ने उनकी हत्या करके घर का सामान लूट लिया है |

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी और 24 घंटे के अंदर हत्या और लूट करने वाले आरोपी इमरान व तैयबा पुत्री छोटे को गिरफ्तार कर लिया है दोनों आरोपियों से घटना में प्रयुक्त दुपट्टा व आभूषण भी बरामद कर लिए गए हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *