उत्तरप्रदेशदेशराजनीतिहाथरस (महामाया नगर)

कल मनाई जाएगी एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के प्रेरणा स्रोत “पंडित दीनदयाल उपाध्याय” की जयंती

भारतीय जनता पार्टी हाथरस जंक्शन मंडल के सभी पदाधिकारी गणों एवं सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष, मंडल संयोजक, शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी एवं सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा कल दिनांक 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक बूथ पर मनाई जाएगी |

मंडल अध्यक्ष राजपाल सिंह ने सभी कार्यकर्ता बंधुओं से जयंती के उपलक्ष में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को सुनने का निवेदन किया है |

हाथरस जंक्शन मंडल अध्यक्ष राजपाल सिंह के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार कल दिनांक 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक बूथ पर मनाई जाएगी जिसमें भारतीय जनता पार्टी के बूथ से लेकर जिले तक के सभी कार्यकर्ता अपनी सहभागिता करेंगे |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *