उत्तरप्रदेशदेशव्यापारहाथरस (महामाया नगर)

कैलौरा चौराहा से बरवाना मार्ग के नवीनीकरण के लिए क्षेत्र की जनता ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

समस्या का समाधान ना होने पर होगा आमरण अनशन

हाथरस। सासनी से जलेसर जाने वाले मार्ग के बीच में कैलौरा चौराहा से लेकर बरवाना तक लगभग 17 किलोमीटर का रास्ता कई सालों से ख़राब है। इस मार्ग पर करीब 20-25 गाँव के लोगों का आना जाना है। रास्ता खराब होने की वजह से लोगों को आने जाने में बहुत तकलीफ का सामना करना पड़ता है। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि कई बार अधिकारीयों से इसकी शिकायत भी कि जा चुकी है लेकिन अभी तक सडक का कोई भी कार्य प्रारम्भ नहीं हुआ है। क्षेत्र की परेशान जनता ने बताया कि सडक को सही कराने के लिए आवश्यक धनराशि 7 जानवरी 2022 को स्वीकृत हो चुकी है इसके बाबजूद भी अभी तक सडक पर कोई भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। लोगों का कहना है कि समयानुसार कार्य शुरू नहीं हुआ तो 20 मई 2023 दिन शनिवार से बीज गोदाम सोसाइटी महौ पर आमरण अनशन किया जायेगा जिसके लिए लिखित रूप से जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन के माध्यम से अवगत करा दिया गया है।

Uploads from UP Live News Network

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *