
कैलोरा चौराहा – बरवाना मार्ग को लेकर महौ बीज गोदाम में क्षेत्र की जनता ने बैठक कर आगे की कार्यवाही का लिया निर्णय
हाथरस:हाथरस जक्शन कोतवाली क्षेत्र के कैलोरा -बरवाना रोड़ के मौजूदा हालात को लेकर आज महौ में बीज गोदाम परिषर में लोगों के द्वारा एक बैठक की गयी।जिसमें सभी लोगों ने मिलकर आगे की कार्य योजना तय की। गांव बघराया के ओमपाल सिंह का कहना है कि कल उपजिलाधिकारी हाथरस और एक्सईन(प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना) हमारे बीच आये थे।उन्होंने कहा था कि “हमें पता है कि इस रोड की वजह से सभी को काफी तकलीफ हो रही है आप हमें थोड़ा सा समय और दे दीजिये। आने वाली 22 जुलाई तक हर हालत में आपके रोड़ निर्माण का कार्य शुरू हो जायेगा।”
उन्हीं के कथन को ध्यान में रख कर हम सब का फैसल है कि आने वाली 22 जुलाई तक का समय प्रशासन को दिया जाता है।
अगर एक बार फिर से हमारे साथ कोई धोखा किया गया तो 23 जुलाई से बघराया ,महौ,महासिंह पुर,मान महौ ,आदि दर्जन भर गांवों में आमरण अनशन शुरू होगा। इस कार्य के लिए किसी को अलग से सूचना नहीं दी जायेगी। अब ये जिम्मेदारी प्रशासन की है कि अपना वादा पूरा करता है या एक बार फिर से धोखा देता है।
इस रोड़ की बुरी हालत से परेशान लोगों की पीड़ा समय-समय पर आंदोलन और प्रदर्शन के रूप में बाहर आती रहती है। आपको बता दें पहले भी लोगों के द्वारा प्रशासन की वादाखिलाफी से नाराज होकर 16 जुलाई को कड़ा कदम उठाने की बात कही थी। जिसके बाद उपजिलाधिकारी हाथरस और एक्सईन( pmgsy) मौके पर पहुँचे और लोगों को समझाकर 22 जुलाई तक का समय माँगा है।



