
उत्तरप्रदेशक्राइम
ठेकेदार ने पहले लिखा सुसाइड नोट फिर फांसी लगाकर की आत्महत्या
लखनऊ में शिप्रा अपार्टमेंट के बी ब्लॉक में रहने वाले नेशनल शूटर और ठेकेदार प्रशांत विजय सिंह ने शुक्रवार देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली |
ठेकेदार प्रशांत सिंह ने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट लिखा है जिसमें प्रशांत ने उनके ऊपर रेप का आरोप लगाने वाली पीडब्ल्यूडी की एक महिला अधिकारी और उसके पिता द्वारा प्रताड़ना का आरोप लगाया है |
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेते हुए आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है |
प्रशांत p.w.d. महिला अधिकारी द्वारा लगाए गए रेप के आरोप में जेल जा चुका था अभी जमानत पर बाहर था जानकारी के अनुसार प्रशांत जमानत पर बाहर आने के बाद से ही मानसिक रूप से परेशान था |



