उत्तरप्रदेशहाथरस (महामाया नगर)

जम्मू में हुए सड़क हादसे में घायल एंव सटीक जानकारी के लिए हाथरस से टीम रवाना

हाथरस जिले के कस्बा मुरसान के पास से बस संख्या यूपी 81 सीटी 4058 में तीर्थ यात्रा पर गये लगभग 70 यात्रियों के जम्मू जिले के अखनूर में दुर्घटना ग्रस्त होने, जिसमें लगभग 21 यात्रियों की मृत्यु होने व लगभग 40 अन्य यात्रियों के गम्भीर रूप से चोटिल एवं घायल हुए हैं। गम्भीर रूप से घायलों को जम्मू मेडिकल कालेज व सामान्य रूप से चोटिल एवं घायलों को अखनूर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अतः घटना स्थल पर तत्काल पहुँचकर स्थानीय पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को समन्वय स्थापित करते हुए दुर्घटनाग्रस्त बस के यात्रियों एवं घायलों को आवश्यक एवं समुचित सहायता प्रदान कराने तथा मृतकों एवं घायलों की सही-सही जानकारी प्राप्त करते हुए निरंतर वस्तुस्थिति से जिला प्रशासन हाथरस के अधिकारियों को अवगत कराये जाने हेतु यात्री कर अधिकारी रामबाबू (मोबाइल नंबर 9557458435) तथा आईजीआरएस सैल में तैनात पुलिस निरीक्षक राम विदेश (मोबाइल नंबर 9758129149) को नामित किया गया है। जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने इन दोनों अधिकारियों को तत्काल घटनास्थल पर रवानगी करते हुए वहाँ पहुँचकर मृतकों एवं घायलों की सटीक जानकारी सहित अन्य कार्यवाही पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *