उत्तरप्रदेशदेशधार्मिकमेरठ

हनुमान जयंती पर मंदिरों में हुआ सुंदरकांड का पाठ

बहसूमा (मेरठ )। बहसूमा क्षेत्र व रामराज में विभिन्न स्थानों पर हनुमान मंदिरों में बृहस्पतिवार को हनुमान जयंती का आयोजन किया गया।इस दौरान सुंदरकांड का पाठ भी किया गया। सुंदरकांड के पाठ से मंदिर गूंजते रहे। बहसूमा में स्थित हनुमान मंदिर व रामराज में सनातन धर्म मंदिर में परिसर में हनुमान जयंती का आयोजन विधि विधान पूर्वक किया गया। यहां पहुंचे भक्तों ने हनुमान जी की पूजा अर्चना की ओर शीश झुका कर कल्याण की कामना की।बता दें कि बहसूमा में स्थित हनुमान मंदिर व रामराज में सनातन धर्म मंदिर में हनुमान जयंती के अवसर पर सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया गया। यहां प्रातःकाल से ही पूजापाठ प्रारंभ हो गई थी।इस दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। इस बीच लोगों ने हनुमान चालीसा व सुंदरकांड का पाठ किया। समाजसेवी केपी धीमान ने बताया कि रामराज में स्थित सनातन धर्म मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव बहुत धूमधाम से मनाया गया और सुंदरकांड पाठ का आयोजन भी किया गया। पूजन अर्चना के साथी भजन कीर्तन का आयोजन भी किया गया। मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे मंदिर परिसर में भजन कीर्तन के बाद प्रसाद का वितरण भी किया गया। मंदिर में सुंदरकांड के दौरान पूरा माहौल भक्ति में हो गया। इस अवसर पर ठाकुर जयपाल सिंह, सुरेंद्र शर्मा, धनेश बंसल, हिमांशु, सुधांशु, केपी धीमान, देवीचंद, ज्ञानपाल, पंडित विजय प्रकाश बसलियाल, प्रित धीमान, डॉक्टर श्रीपाल कोहली ,अशोक सिघला, मास्टर ब्रह्मचारी सिंह आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट – अर्जुन देशवाल ( मेरठ )

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *