
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज राँची में खेला गया, जिसमें साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 279 रन का लक्ष्य रखा | लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम मैदान में उतरी जिसमें शिखर धवन और शुभमन गिल ने पारी की शुरुआत की लेकिन दोनों ने जल्द ही अपने विकेट खो दिए |
उसके बाद इशान किशन ने महत्वपूर्ण 93 रन बनाए और उनके साथी बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने 113 रन की नाबाद पारी खेलकर मैच में जीत दर्ज की | श्रेयस अय्यर की धमाकेदार पारी से भारत ने सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है |



