अयोध्या में भाजपा की हार पर निराश और रो पड़े संत महात्मा और रामभक्त
प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या में लोकसभा चुनाव में भाजपा की हार करोड़ों रामभक्त और संतों को सिर्फ निराश ही नहीं रोने पर भी मजबूर कर गई। आपको बता दे कि लोकसभा चुनाव में अयोध्या में भाजपा को हराकर समाजवादी पार्टी के नेता ने अपना विजय का परचम लहरा दिया,जिसे करोड़ों राम भक्त सहन नही कर पाए और रो पड़े,लोगों का कहना है कि जिसने हमारे प्रभु को महल में विराजमान कराया अयोध्या ने उसे ही निकल फेंका तथा कुछ लोग भाजपा प्रत्यासी को लेकर भी अलग अलग बाते कर रहे हैं,वहीं संतो का कहना है कि चाहें भाजपा पूरा भारत हार जाती पर अयोध्या जीत जाती हमारे दिलों में सुख शांति हो जाती