
थानाध्यक्ष ने की पैदल गस्त, लोगों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा
बहसूमा। बहसूमा थाना प्रभारी अवनीश कुमार शर्मा ने बुधवार को पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। थानाध्यक्ष अवनीश कुमार शर्मा ने गश्त के दौरान ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों से कहा कि वह आने जाने वाले संदिग्ध लोगों व वाहनों की बारीकी से जांच करें। और संदिग्ध किस्म के लोगों पर पैनी नजर रखें। थानाध्यक्ष ने पैदल गस्त के दौरान लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानी। उन्होंने लोगों से कहा कि पुलिस उनके साथ है परेशानी होने पर सूचना दें समस्या का समाधान किया जाएगा वहीं उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को कायम रखने व अपराध पर अंकुश लगाने के लिए प्रतिदिन कस्बे में पैदल गस्त व रात्रि गश्त की जा रही है पुलिस के पैदल गस्त से जहां असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं नागरिक पुलिस की गश्त से सुरक्षा महसूस कर रहे हैं। कस्बे में गस्त करती पुलिस टीमों को देखकर बदमाश भूमिगत हो रहे हैं वही गश्त के दौरान पुलिस संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर तलाशी भी ले रही है थाना प्रभारी ने कहा कि यह गश्त कस्बे में निरंतर चलती रहेगी। थानाध्यक्ष ने चौराहों, मुख्य बाजार, मैन रोड आदि क्षेत्रों में जाकर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी की जांच की। इस दौरान उनके साथ कई पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
पुलिस के वाहन को देख कर भाग जाते हैं संदिग्ध लोग
थाना प्रभारी अवनीश कुमार शर्मा ने कहा कि वाहनों में भ्रमण करने से संधिग्ध व्यक्ति पुलिस वाहन और सायरन सुनकर सचेत हो जाते हैं। पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधिकारी व पुलिसकर्मी संदिग्ध स्थलों तक पहुंचकर जांच कर सकते हैं इससे वारदात को अंजाम देने की योजना बनाने वाले पहले ही गिरफ्त में आ सकते हैं।
रिपोर्ट – अर्जुन देशवाल ( मेरठ )



