
उत्तरप्रदेशहाथरसहाथरस (महामाया नगर)
हाथरस हादसे के मुख्य आरोपी को पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार
हादसे के बाद पुलिस ने आरोपी पर किया था एक लाख रुपये इनाम घोषित, आरोपी मधुकर ने दिल्ली के एक अस्पताल में पुलिस के सामने किया सरेंडर
बीते मंगलवार 2 जुलाई को हाथरस में भोले बाबा के सत्संग के दौरान हुई भगदड़ के बाद 121 के करीब मौत हो गयीं थीं। यह हादसा पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ था। हादसे के बाद ही पुलिस प्रशासन एक्शन में आ गया। पुलिस प्रशासन ने हादसे में मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर को बनाया था। कई दिनों से पुलिस प्रशासन आरोपी देव प्रकाश मधुकर की तलाश में जगह जगह दबिश दे रहा था लेकिन कोई भी कामयाबी हाथ नहीं लग रही थी, इसी के चलते पुलिस प्रशासन ने आरोपी देव प्रकाश मधुकर पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कल 5 जुलाई को आरोपी देव प्रकाश मधुकर ने दिल्ली के एक अस्पताल में पुलिस के आगे सरेंडर कर दिया है। गिरफ़्तारी के बाद पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। आज दिनांक 6 जुलाई दिन शनिवार को पुलिस आरोपी मधुकर को हाथरस अदालत में पेश करेगी।



