
महाराणा प्रताप के जयन्ती दिवस को राजकीय अवकाश घोषित करने के लिए दिया ज्ञापन
महाराणा प्रताप के जयंती दिवस को राजकीय अवकाश घोषित करने के संबंध में कल दिनांक 06/05/2023 दिन शनिवार को श्री राजपूत करणी सेना उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ( दीपू ) भैया जी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी से मिलकर उन्हें ज्ञापन देकर अपनी मांग रखी।
दुर्गेश सिंह जी ने अवगत कराया कि क्षत्रिय शिरोमणि श्री महाराणा प्रताप जिनका नाम इतिहास में वीरता, शौर्य, त्याग, पराक्रम, और दृढ़ प्रण के लिए अमर है। इसी सिलसिले में उन्होंने आगे बताया कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप का जन्म राजस्थान के कुंभलगढ़ में महाराणा उदय सिंह एवं माता रानी जयंती बाई के घर हुआ था। महाराणा प्रताप ने मुगल सरदार राजा मानसिंह के 80000 सैनिकों की सेना का सामना किया था। मेवाड़ की धरती को मुगलों के आतंक से बचाने वाले ऐसे वीर सम्राट, शूरवीर, राष्ट्र गौरव, साहसी, जिन्होंने भारत देश के हित में बलिदान दिए हैं। ऐसे वीर व पराक्रमी योद्धा जो कि हमारे देश का गौरव हैं उनकी जयंती पर राजकीय अवकाश घोषित कराए जाने की मांग की।
श्री राजपूत करणी सेना उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह (दीपू) के द्वारा उठाए गए इस नेक कदम के लिए सभी राजपूत करणी सैनिकों ने सराहना व्यक्त की।



