
मनोरंजन
कब रिलीज होगी गैंग्स ऑफ वासेपुर 3, आइये जानते हैं?
अनुराग कश्यप की फिल्म गैंग ऑफ वासेपुर को 10 साल बीत चुके हैं, दर्शकों को आज भी गैंगस आफ वासेपुर के तीसरे पार्ट के रिलीज होने का इंतजार है। बॉलीवुड के अभिनेता मनोज बाजपेई और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के द्वारा निभाए गए अहम किरदार की वजह से गैंग्स ऑफ वासेपुर फिल्म ने लोगों के दिलों पर राज किया था। दर्शकों को आज भी याद है गैंग ऑफ वासेपुर पार्ट 2 के आखिरी में फैजल खान के मरने के बाद फैजल खान के चाचा उसकी पत्नी और उसके बच्चे को लेकर मुंबई चले जाते हैं उस सीन को देखकर दर्शकों को आज भी गैंग्स ऑफ वासेपुर 3 का इंतजार है। अनुराग कश्यप की इस फ़िल्म ने फिल्म जगत में अपना परचम लहराया था। अब देखना यह होगा कि गैंग्स ऑफ वासेपुर का तीसरा पार्ट बनेगा या नहीं। अनुराग कश्यप की माने तो उनका कहना है कि वह गैंग्स ऑफ वासेपुर का तीसरा पार्ट जरूर बनाएंगे।



