उत्तरप्रदेशधार्मिकहाथरसहाथरस (महामाया नगर)

प्रशासन द्वारा किया जा रहा कावड़ यात्रा स्वास्थ्य कैंप का इंतज़ाम

सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के कचौरा में किया गया शिविर का इंतज़ाम

सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के कचौरा में प्रशासन द्वारा कावड़ यात्रा को लेकर स्वास्थ कैंप का इंतज़ाम किया गया है। कांवड़ यात्रा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का महापर्व है।सावन महीने की शुरुआत के साथ कांवड़ यात्रा का माहौल भक्ति भाव से भरा हुआ है। शिविरों में भक्तों की सेवा में कोई कसर न रहे, इसके लिए शिविर आयोजक दिन-रात जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में सिकंदरा राऊ प्रशासन ने भी कावड़ यात्रियों को लेकर पुख्ता इंतज़ाम किये हैं।

सिकंदरा राऊ प्रशासन द्वारा कावड़ यात्रियों की सुविधा के लिए कचौरा में शिविर लगाया है, जिसमें कावड़ यात्रियों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी आदित्य कुमार (काउंसलर ), रवि कुमार (स्टॉफ बॉय ) व एक अन्य कर्मचारी राजू ड्यूटी पर उपस्थित रहे।

Related Articles