उत्तरप्रदेशदेशलाइफस्टाइल

जल ही जीवन है, डॉ. एस. पी. सिंह सेंगर से खास बातचीत

UP LIVE NEWS NETWORK की टीम ने डॉ. एस. पी. सिंह सेंगर (शान्ति हॉस्पिटल, आगरा ) से खास बातचीत की, इस मौके पर डॉ. एस. पी. सिंह सेंगर ने हमारे जीवन में जल के महत्त्व पर प्रकाश डाला

डॉ. एस. पी. सिंह सेंगर ने कहा कि हम सभी लोगों के जीवन में जल बेहद अहम् होता है, जल के बगैर हम एक दिन भी नहीं रह सकते | जल सिर्फ सेवन के लिए ही नहीं बल्कि विभिन्न प्रकार कि गतिविधियों जैसे खाना बनाने, कपडे धोने, नहाने, आदि में भी इस्तेमाल किया जाता है | जल सिर्फ मनुष्य के लिए ही नहीं बल्कि पशु पक्षियों, पेड़ पौधों, आदि के लिए भी जरूरी होता है | पृथ्वी पर पीने लायक जल बहुत ही कम मात्रा में पाया जाता है | जल का बहुत ही सोच समझ कर इस्तेमाल करना चाहिए | लगातार हम लोगों द्वारा जल का गलत उपयोग और उसको बेवजह बर्बाद करने से भूमिगत जल में काफी गिरावट आई है, जिसके कारण ना सिर्फ गाँव बल्कि शहरों में भी पानी की दिक्कत होने लगी है | आजकल कई क्षेत्रों में पीने का पानी भी उपलब्ध नहीं है |

बरसात की मात्रा में भी पहले की तुलना में काफी गिरावट आई है जिससे जल स्रोत जैसे नदी, तालाब इत्यादि जलाशय सभी सूख रहे हैं | इसका प्रमुख कारण है मनुष्य द्वारा अंधाधुंध वन, पेड़, बाग आदि को काटना | अगर वृक्ष नहीं होंगे तो वर्षा कैसे होगी अगर ऐसी ही स्थिति बनी रही तो आगे आने वाली पीढ़ी को जल मिलेगा ही नहीं |

डॉक्टर एस.पी. सिंह सेंगर ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि जल का सही उपयोग और जल बचाओ जैसी बातों को प्रत्येक घर तक पहुंचाना बहुत जरूरी बन गया है | लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक हो जाना चाहिए क्योंकि “जल है तो कल है”| हमारा दायित्व है कि हम जल को बचाएं और जल की असली कीमत समझें | ऐसा डॉक्टर एस.पी. सिंह सेंगर ने सभी से आग्रह किया है |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *