
उत्तरप्रदेशक्राइम
इंटरमीडिएट के छात्र ने स्कूल के प्रिंसिपल को मारी गोली
उत्तर प्रदेश के जनपद सीतापुर थाना क्षेत्र सदरपुर के आदर्श रामस्वरूप इंटर कॉलेज के एक इंटरमीडिएट के छात्र ने प्रिंसिपल रामस्वरूप वर्मा पर तमंचे से लगातार तीन फायर झोंक दिए, गोली लगने से प्रिंसिपल गंभीर रूप से जख्मी हो गए उन्हें गंभीर हालत में लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया है |
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को स्कूल में हुई मारपीट के दौरान प्रिंसिपल रामस्वरूप वर्मा ने छात्र को डांट दिया था आरोपी छात्र गुरविंदर सिंह और आज उसी डांट का बदला लेने के लिए स्कूल प्रिंसिपल के रूम में गया और तमंचे से लगातार तीन गोली प्रिंसिपल रामस्वरूप वर्मा को मार दी |
गोली की आवाज सुनकर जब शिक्षक प्रिंसिपल रूम की तरफ दौड़े तो आरोपी मौका देखकर वहां से फरार हो गया सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है आरोपी छात्र गुरविंदर की तलाश की जा रही है |



