उत्तरप्रदेशक्राइमदेशधार्मिकमेरठ

कार्रवाई न होने पर पीड़ितों ने लगाया पलायन का बोर्ड, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

बहसूमा। क्षेत्र के गांव अस्सा में फांसी लगाने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के चलते पीड़ित ने परेशान होकर पलायन का बोर्ड चस्पा कर दिया। पीड़ितों का कहना है कि उसके भाई ने कुछ दबंगों से परेशान होकर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। जिसके चलते उनके खिलाफ फांसी लगाने पर मजबूर करने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेकिन पुलिस ने आज तक न तो गिरफ्तारी की है और न ही कोई कार्रवाई की गई है। पीड़ित अशोक कुमार का कहना है कि उसके भाई मनोज ने बीते 25 अप्रैल को फांसी लगा ली थी। जिसमें उसकी मौत हो गई थी। पीड़ित ने गांव के ही कुछ लोगों के खिलाफ उसको परेशान कर फांसी लगाने के लिए मजबूर किया तो उसने अपनी लीला को समाप्त कर लिया। जिस पर उसके खिलाफ थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेकिन आज तक पुलिस ने कार्रवाई करना तो दूर गिरफ्तारी भी नहीं की है। जिसके चलते पूरे परिवार ने पलायन करने का बोर्ड चस्पा कर दिया। उनका कहना है कि यदि कोई कार्रवाई नहीं की गई तो वह पूरे परिवार के साथ गांव से पलायन कर चले जाएंगे। इस संबंध में उन्होंने उच्चाधिकारियों को एक प्रार्थना पत्र भी सौंपा है। थाना प्रभारी अवनीश कुमार शर्मा का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है जल्दी कार्यवाही की जाएगी।

रिपोर्ट – अर्जुन देशवाल ( मेरठ )

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *