उत्तरप्रदेशक्राइमहाथरस (महामाया नगर)

हाथरस में बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की पिता की हत्या, हत्या के बाद बेटी व प्रेमी फरार, पुलिस जाँच में जुटी

धार दार हथियार से गला काटकर की गयी हत्या

हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के नगला अलगर्जी निवासी दुर्गेश कान्त यूपीएस पुरा -खुर्द में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे। कल दोपहर करीब 1 बजे उनका शव मकान के हॉल में पड़ा मिला।बताया जाता है कि किसी धारदार हथियार से वार करके उनकी हत्या की गयी है। सूचना मिलने पर एएसपी अशोक कुमार सिंह फोरेनसिक टीम के साथ मौके पर पहुँच गये। हत्या के बाद मृतक शिक्षक की बेटी घर से गायब है, पुलिस का मानना है कि शिक्षक की बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की है जिसके बाद बेटी घर से फरार है। मृतक शिक्षक की पत्नी हेमलता सामुदायक़ स्वास्थ्य केन्द्र महौ में ANM के पद पर तैनात है, घटना के दौरान मृतक की पत्नी ड्यूटी पर थी। फॉरेनसिक टीम के द्वारा सबूत इकठ्ठा कर लिए गये हैँ। पुलिस ने बेटी व उसके प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके कार्यवाही शुरू कर दी है।

 

मृतक शिक्षक का फ़ाइल फोटो
मृतक शिक्षक का फ़ाइल फोटो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *