
Accidentउत्तरप्रदेशहाथरसहाथरस (महामाया नगर)
हाथरस काण्ड : मुख्य आरोपी को नौकरी से किया गया बर्खास्त
मिली जानकारी के अनुसार हाथरस कांड के मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर एटा जिले के शीतलपुर ब्लॉक में तकनीकी सहायक के पद पर तैनात है, हादसे के बाद से ही पुलिस के द्वारा देव प्रकाश मधुकर की तलाश शुरू कर दी गई लेकिन पुलिस को कोई भी सफलता हाथ नहीं लगी। इसके बाद प्रशासन के द्वारा कार्रवाई करते हुए शीतलपुर ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी दिनेश शर्मा ने बताया कि देव प्रकाश मधुकर की संविदा समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।



